×

जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र में 209 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। 

जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्र में 209 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। 

*मेरो पहाड़*

 

 

 

चंपावत। जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के मार्गदर्शन में थाना पाटी क्षेत्र के अंतर्गत 13 फरवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।थाना पाटी क्षेत्र के उप निरीक्षक तेज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मूलाकोट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त रमेश सिंह (उम्र लगभग 51 वर्ष), पुत्र धन सिंह, निवासी मूलाकोट, बाजार थाना पाटी, जनपद चम्पावत को 209 ग्राम चरस और चरस बिक्री से अर्जित 550 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 08/20/27 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई तेज कुमार (प्रभारी चौकी देवीधुरा), हे0का0 सुरेश चंद्र और का0 बसंत पांडे शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटी प्रियंका जोशी होगी हल्द्वानी मीडिया सेंटर की प्रभारी ।

Next post

मॉक ड्रिल…शारदा वन क्षेत्र के अन्तर्गत लगी भीषण आग .500 हेक्टेयर वन क्षेत्र को पहुंचा नुकसान फायर वाचर झुलसा।