×

चंपावत: ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में परियोजना गतिविधियों की गुणवत्ता व व्यवसाय संचालन मे तेजी लाने पर जोर।

चंपावत: ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में परियोजना गतिविधियों की गुणवत्ता व व्यवसाय संचालन मे तेजी लाने पर जोर।

*मेरो पहाड़*

चंपावत ! विकास भवन सभागार चंपावत में जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर झा के मार्गदर्शन में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित परियोजना गतिविधियों की प्रगति समीक्षा की गई!
समीक्षा के दौरान अल्ट्रा पुवर पैकेज, प्रथम व द्वितीय शेयर मैचिंग, संघ कार्यालय स्थापना हेतु प्रस्ताव, लघु उद्यम योजना के तहत व्यक्तिगत व सामुहिक उद्यम स्थापना व संचालन , वे साईड एनीमिटीज, पैक हाऊस, सीसीएल, सीएसए व स्टैंड अलोन प्रशिक्षण योजना, बैंक लिंकेज, एम आई एस डाटा, विभागीय अभिसरण आदि पर चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की गई, तथा आगामी वित्तीय वर्ष के लक्ष्य निर्धारित किये गए!

समीक्षा बैठक में सहायक प्रबंधक संस्थाए व समावेशी, आजीविका, मूल्यांकन व अनुश्रवण, सेल्स, वित्त व ज्ञान प्रबंधन द्वारा सेक्टर वार प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना गतिविधियों को ससमय पूर्ण करने हेतु ब्लॉक स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए!
बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़े समस्त ब्लॉक कार्यकर्ता व जिला स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहा!

फोटो- ग्रामोत्थान के कार्यों की
समीक्षा करते डीपीएम ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: जंगल में आग लगाने की कोशिश पर व्यक्ति गिरफ्तार — अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, हर कोने पर की जा रही है निगरानी।

Next post

सीएम धामी की ऋषिकेश को सौगात, मल्टी स्टोरी पार्किंग और राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास।