×

चंपावत: जंगल में आग लगाने की कोशिश पर व्यक्ति गिरफ्तार — अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, हर कोने पर की जा रही है निगरानी।

चंपावत: जंगल में आग लगाने की कोशिश पर व्यक्ति गिरफ्तार — अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, हर कोने पर की जा रही है निगरानी।

*मेरो पहाड़*

अगर आप जंगल में आग लगाने की सोच भी रहे हैं — तो सावधान हो जाएं। चम्पावत जिले में वन विभाग की गश्ती टीम ने आज एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक सख्त चेतावनी है: अब आग लगाने वालों की खैर नहीं।

चंपावत। ग्राम तिलौन पुनेठी निवासी कैलाश सिंह महर (उम्र 48 वर्ष) को दोपहर 3:20 बजे वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाते हुए पकड़ा गया। मौके पर पहुंची टीम। उप राजिक चतुर सिंह, वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी, वन आरक्षी भुवन चंद्र भट्ट ने आग फैलने से पहले ही इसे नियंत्रित किया। आरोपी ने घटनास्थल पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।अब वन विभाग सिर्फ गश्त नहीं कर रहा, बल्कि हर गतिविधि पर पैनी निगाह रख रहा है। वन विभाग के विश्वसनीय मुखबिर लगातार जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। कई क्षेत्रों से सूचना मिल रही है कि कुछ लोग चोरी-छिपे आग लगाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अब कोई भी बच नहीं पाएगा।

अगर आप सोचते हैं कि कोई आपको नहीं देख रहा, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।

जंगल में एक चिंगारी अब जेल तक ले जा सकती है।

अब जंगल या नाप भूमि में कोई भी आग लगाना दंडनीय अपराध है। इस अपराध में सीधी गिरफ्तारी, जेल और भारी जुर्माना तय किया गया है। वन विभाग अब ड्रोन, कैमरा ट्रैप, गुप्त टीमों और मुखबिर तंत्र के ज़रिए चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है।

*”वन को आग नहीं, सुरक्षा चाहिए। अब जो भी जंगल जलाने की कोशिश करेगा, वह सीधा कानून के शिकंजे में होगा।”*

वन विभाग चम्पावत सभी जनपदवासियों से अपील करता है कि अगर किसी को जंगल में आग लगाने वाला दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। आपकी एक कॉल बड़े नुकसान को रोक सकती है — और आपको गुप्त रूप से विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

81 लाख रुपए के गबन के आरोप में बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण समिति दुबड़ के सचिव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज ।

Next post

चंपावत: ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में परियोजना गतिविधियों की गुणवत्ता व व्यवसाय संचालन मे तेजी लाने पर जोर।