बडासु से केदारनाथ जा रहा क्रिस्टल कम्पनी के हेलीकॉप्टर ने की एनएच पर इमरजेंसी लैंडिंग। 6 लोग थे सवार।




*मेरो पहाड़*
बडासू हैली पैड से केदारनाथ के लिए जा रहे क्रिस्टल कम्पनी के एक हैलीकॉप्टर को उस समय इमरजेंसी करनी पड़ी जब वह बडासु हैलीपेड से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था । उडान भरते ही हेलीकॉप्टर पर तकनीकी खराबी के चलते पायलट द्वारा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी । हादसे में पायलट व सह पायलट को हल्की चोटें आई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है ।लोगो का हेलीकॉप्टर संचालन मानकों के अनुरूप न होना हादसे की वजह बताया जा रहा है






