×

अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान।

अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान।

मेरो पहाड़

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा में चम्पावत जिले से दो प्रतिभाओं का चयन किया गया है।जिले की अनामिका बिष्ट पुत्री श्री हरीश सिंह बिष्ट को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार-2024-25 तथा श्रीमती दीपा पांडे पत्नी श्री महेश चन्द पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 से सम्मानित किया जाएगा।15 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने कराटे में छोटी उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके पिता श्री हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत हैं और माता श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट गृहिणी हैं। आठ वर्ष की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रही अनामिका वर्तमान में दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनामिका का कहना है कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक माध्यम है और वह इस क्षेत्र में आगे और नाम कमाना चाहती हैं।दूसरी ओर, श्रीमती दीपा पांडे 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता के चलते उन्हें पूर्व में भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में उनके केंद्र में 8 बच्चे नामांकित हैं। वे कहती हैं कि छोटे बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है।

दोनों चयनित प्रतिभाओं को 04 सितम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिलाधिकारी पहुँचे बाढ़ प्रभावित टनकपुर बनबसा क्षेत्रों में । प्रभावितों के साथ जमीन में बैठ की वार्ता दिलाया भरपूर सहयोग का भरोसा ।

Next post

भारी बारिश में जिलाधिकारी की निरंतर सक्रियता से 95 वर्षीय वृद्धा के घर तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा ।