×

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाडे़ के तहत आर्म रेसलिंग का किया गया आयोजन विभिन्न स्थानों से आये रेसलर्स ने किया प्रतिभाग ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाडे़ के तहत आर्म रेसलिंग का किया गया आयोजन विभिन्न स्थानों से आये रेसलर्स ने किया प्रतिभाग ।

*मेरो पहाड़*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से आयोजित सेवा पखवाडे के तहत जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत चम्पावत जिले के टनकपुर में जय बालाजी जिम के तत्वावधान में आर्म रेसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न स्थानों से आये रेसलर्स ने प्रतिभाग किया ।इस आर्म रेसलिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और खेलों की ओर प्रेरित करना है
कार्यक्रम के आयोजन समाजसेवी युवा नेता दीप पाठक एवं जय बालाजी जिम के स्वामी एडवोकेट मनोज तिवारी द्वारा किया जिसमें जय बल जी जिम की टीम का पूर्ण सहयोग रहा । दीप पाठक एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि आज की युवा शक्ति ही राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य है भारत एक युवा राष्ट्र है ,युवा को नशे से दूर रहना अति आवश्यक है और समाज मेँ प्रत्येक व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए, खेलने से हमारा तन और मन सदा स्वस्थ रहता है,स्वस्थ तन तथा स्वस्थ मन का व्यक्ति ही समाज को नेतृत्व देने की क्षमता रखता है, आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता मेँ पाँच अलग अलग भार वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गयी तथा विजेता तथा उपविजेताओं को नकद पुरस्कार तथा मैडल देकर सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता पश्चात् जय बालाजी जिम के स्वामी मनोज तिवारी द्वारा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक समाप्त करवाने मेँ सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया,
इस अवसर पर खटीमा, लोहाघाट, बराकोट, लालकुआं तथा टनकपुर, बनबसा क्षेत्र से आये प्रतिभागियों ने अपने दम दिखाए और फाइनल में विजई खिलाड़ी को प्रथम एवं द्वितीय स्थान के खिलाड़ी को पारितोषित दिया गया 55 से 60 kg में शोएब विजई रहे एवं द्वितीय स्थान पर मोहित रहे।
60 से 65 मे प्रथम स्थान आयूस बोहरा एवं सूरज तिवारी रहे।
65 से स्तर में प्रथम स्थान नितिन व द्वितीय स्थान हर्ष ने प्राप्त किया।
बाएं हाथ की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सूरज तिवारी एवं द्वितीय स्थान पर मोहित रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न । चम्पावत जिले में 2485 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया भाग ।

Next post

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार टनकपुर पहुँचे निर्मल माहरा व महामंत्री मुकेश कलखुड़िया का किया गया भव्य स्वागत ।