×

“नकल विरोधी कानून से युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित”

“नकल विरोधी कानून से युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित”

*मेरो पहाड़*

 

शिवराज सिंह कठायत, पूर्व दर्जा मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चम्पावत ने आज नकल विरोधी कानून के संबंध में जनपद सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को अवगत कराते हुए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटने की अपील की।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आज उत्तराखंड के युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली का लाभ मिल रहा है। इस कानून के लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने अब तक लगभग 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार प्रदान किया है।

कठायत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कदम मेहनती, गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। अब राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल वही युवा सफल होंगे, जिन्होंने परिश्रम एवं लगन से तैयारी की है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की शॉर्टकट सोच से दूर रहते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई एवं तैयारी में मन लगाएँ। प्रदेश सरकार हर योग्य छात्र-छात्रा को अवसर देने के लिए संकल्पित है।

अंत में  शिवराज सिंह कठायत ने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि “नकल विरोधी कानून” के कारण उत्तराखंड का भविष्य और भी सशक्त व उज्ज्वल बनेगा।

Advertisement
Advertisement
Previous post

सिप्टी-लफड़ा मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त 11 यात्री घायल तीन की हालत गम्भीर ।जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से पहुँचाया हायर सेंटर ।

Next post

टनकपुर में रामलीला मंचन के दौरान विभीषण त्याग से लेकर कुंभकर्ण वध तक की लीला का हुआ मंचन, वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने दी नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं