×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत।

*मेरो पहाड़*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों को बड़ी सौगात*

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए टनकपुर में मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस तथा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके साथ ही कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कराने के उद्देश्य से प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

इस स्वीकृति के बाद टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों को समाचार संकलन, संवाद, बैठक एवं अन्य पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही प्रस्तावित कम्यूनिटी हॉल के निर्माण से स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी एक सुसज्जित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को गति: चम्पावत के बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल।

Next post

माँ पूर्णागिरि मेले के दौरान जिला पंचायत ने चलाया बृहद स्वच्छता अभियान । पूरे मेला क्षेत्र में बिखरे पड़े कूड़े को इकट्ठा कर दिया स्वच्छता का संदेश ।