×

पुराने बर्तन खरीदने के नाम पर झांसा देकर 6 महिलाओं से सोना-चांदी के गहने ठगने का मामला संज्ञान में आया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्द।

पुराने बर्तन खरीदने के नाम पर झांसा देकर 6 महिलाओं से सोना-चांदी के गहने ठगने का मामला संज्ञान में आया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्द।

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर। पुराने बर्तन खरीदने के नाम पर झांसा देकर 6 महिलाओं से सोने-चांदी के गहने ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अनजान महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मल्ली छीनी की ममता विलियम्स ने पुलिस को दी में कहा कि उसके यहां एक सप्ताह से एक बर्तन बेचने वाली महिला आ रही थी। उसे और उसकी ननद को पुराने बर्तन के
बदले नए बर्तन दिए। आरोप लगाया कि बाद में महिला हर चीज के
लिए बहकाने लग गई। 19 जून की सुबह 11 बजे आरोपी महिला ने
बहलाफुसला कर सोने के मंगलसूत्र, चांदी की दो, सोने की दो अंगूठी, चांदी के हाथ के कंगन ले लिए। और कहा कि 21 जून को
वापस आकर इसके बदले में 50 हजार रुपये और पूरे जेवर भी वापस कर देगी।
21 जून को महिला के नहीं आई। पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी महिला ने गांव की ही रेवती देवी, चंपा देवी, शांति देवी, संगीता देवी सहित कुछ अन्य के साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।
टनकपुर थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि पुराने बर्तन के बदले महिलाओं को झांसा देकर गहनों की ठगी के मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को इस तरह के ठगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement