×

चम्पावत जिले की वर्ष 2024 -25 के लिए जिला योजना की 58करोड़ 36 लाख10 हजार की लागत से निर्मित विभिन्न योजनाओं को प्रभारी मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में किया गया अनुमोदित ।

चम्पावत जिले की वर्ष 2024 -25 के लिए जिला योजना की 58करोड़ 36 लाख10 हजार की लागत से निर्मित विभिन्न योजनाओं को प्रभारी मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में किया गया अनुमोदित ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले की वर्ष 2024 -25 के लिए  जिला योजना की 58करोड़ 36 लाख10 हजार की  लागत से प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं को प्रभारी मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में किया गया अनुमोदित ।  कलेक्ट्रेट परिसर  सभागार में प्रभारी मंत्री  / महिला सशक्तिकरण,बाल विकास,खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक  आयोजित की गयी। बैठक में वर्ष 2024-25 की वार्षिक जिला योजना कुल निर्धारित रुपये 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार(5836.10) को अनुमोदित किया गया।बैठक में विभाग वार प्रस्तावित जिला योजना की समीक्षा करते हुए विभिन्न   विभागोंमत्स्य,रेशम,सहकारिता,सामुदायि विकास,निजी लघु सिंचाई,राजकीय सिंचाई,उरेडा,पर्यटन,
कला एवं संस्कृति,खेल,युवा कल्याण,पेयजल,सड़क निर्माण,अनुसूचित जाति कल्याण,पंचायतीराज व बाल विकास विभाग में गत वर्ष की तुलना में धनराशि बढ़ाते हुए अनुमोदन किया गया है। योजनाओं में पूंजीगत निर्माण को अधिक महत्व दिया गया है। पुराने कार्यों को पूर्ण करने,स्वरोजगार को बढ़ाए जाने के अतिरिक्त नए कार्य ऐसे लिए गए हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बताया कि  गत वर्ष की जिला योजना 5401.87 लाख की तुलना में इस वर्ष 435 लाख कुल 8 प्रतिशत जिला योजना बड़ी है।  जिसमे बचनबद्ध, स्वरोजगार मानदेय,चालू कार्यों को पूर्ण करने,में प्राथमिकता दी गई है ।बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी  विधायक  प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव, सहित जिला योजना समिति के सदस्य व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

एक साथ तीन लोगों की मौत का कारण बनी तेज रफ्तार कार । दो अन्य घायल।

Next post

माँ बाराही धाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेला इस वर्ष में 16अगस्त से होगा प्रारम्भ ।चार खाम सात थोकों एवं व्यापारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में हुई तिथियों की गई घोषणा ।