×

मडलक इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती करने व जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल मिला जिलाधिकारी से ।

मडलक इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती करने व जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल मिला जिलाधिकारी से ।

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट विकास खण्ड के सीमांत क्षेत्र मडलक इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती करने व जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत करने को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल आज जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से मिला । पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में आये ग्रामीणों ने इंटर कॉलेज मंडलक में शिक्षको की शीघ्र तैनाती करने व जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत की मांग की । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि सीमांत क्षेत्र में एक मात्र इंटर कालेज है यहाँ पर वर्तमान में 275 छात्र छात्रा अध्ययनरत है मगर प्रमुख विषयो के शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है ।उन्होंने बताया कि पूर्व वर्ष यह संख्या 400 से अधिक थी मगर शिक्षकों के न होने व स्कूल भवन जर्जर होने से लोग यहाँ से लोग पलायन कर चुके है । उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि शिक्षक के शीघ्र तैनाती करने व जर्जर भवन की मरम्मत करने की मांग की उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या दूर नहीं तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इससे पूर्व शिष्टमंडल मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी से भी मिला । इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष राजपाल सामंत , एमएमसी अध्यक्ष लक्ष्मण पंत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया] गदरपुर इकाई के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, राजकुमार शर्मा महामंत्री, नितिन छाबड़ा कोषाध्यक्ष, विपुल प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष, रिजवान अख्तर को संगठन मंत्री, सुरेन्द्र चावला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाए गए।

Next post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चम्पावत महाविद्यालय में नवागन्तुक शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का किया आयोजन ।