×

हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पति घायल । गम्भीर चोट के चलते हायर सेंटर किया रेफर ।

हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पति घायल । गम्भीर चोट के चलते हायर सेंटर किया रेफर ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से टनकपुर निवासी दम्पति घायल हो गये । जिन्हें गम्भीर चोट लगने से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बनबसा कैंटीन के समीप स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मार घायल कर दिया । टनकपुर आम बाग निवासी नवीन सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र उदय सिंह निवासी अपनी पत्नी ज्योति उम्र 35 वर्ष के साथ अपनी स्कूटी संख्या RJ20LS/3529 से बनबसा आर्मी कैंटीन सामान लेने जा रहे थे। नवीन ने जैसे ही स्कूटी को आर्मी कैंटीन की ओर मोड़ा उनकी स्कूटी पीछे जा रही हरियाणा गुरुग्राम डिपो की बस संख्या HR55GV/3705 की चपेट में आ गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान द्वारा अपने वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दंपति के सिर और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल नवीन सिंह बिष्ट से
कुमाऊं रेजिमेंट के जवान हैं, दोनों पति पत्नी आर्मी कैंटीन से घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे। तब ये हादसा हो गया। घायलों का उपचार करने वाली टीम में डॉ. मानवेन्द्र शुक्ला के साथ नर्सिंग ऑफिसर निशा आर्या, तारा सिंह रावत, वार्ड ब्वाय करमवीर आर्य, सुनील नरियाल और अर्जुन शर्मा शामिल रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

डॉ. लखेड़ा को नामित किया गया जिले में होने वाले युवा संसद प्रतियोगिता के लिए जिला नोडल अधिकारी।

Next post

पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया] गदरपुर इकाई के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, राजकुमार शर्मा महामंत्री, नितिन छाबड़ा कोषाध्यक्ष, विपुल प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष, रिजवान अख्तर को संगठन मंत्री, सुरेन्द्र चावला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाए गए।