×

सुखीढांग क्षेत्र में फिर बढ़ी गुलदार की सक्रियता । कल देरशाम एक के बाद एक दुपहिया वाहन सवार पर हमला कर किया घायल ।

सुखीढांग क्षेत्र में फिर बढ़ी गुलदार की सक्रियता । कल देरशाम एक के बाद एक दुपहिया वाहन सवार पर हमला कर किया घायल ।

सुखीढांग क्षेत्र में फिर बढ़ी गुलदार की सक्रियता । कल देरशाम एक के बाद एक दुपहिया वाहन सवार पर हमला कर किया घायल ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखीढांग अमरू बैंड के समीप कल देर शाम गुलदार ने एक के बाद एक दोपहिया सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र पुत्र कैलाश चंद्र ( 48) वर्ष निवासी ग्राम सुई लोहाघाट अपनी पत्नी सरीता (40 )के साथ स्कूटी में सवार होकर टनकपुर से लोहाघाट की और आ रहे थे। तभी अमरू बैंड के समीप गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे किसी तरह बच गए। जिसके बाद घायल दंपति टनकपुर अस्पताल पहुंचे। जहा उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉ. आफताब आलम और उॉ.उमर ने बताया कि घायल रमेश चंद्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि उसके कुछ देर बाद एक अन्य मोटरसाइकिल सवार युवक पर भी गुलदार ने झपट्टा मार हमला करने की कोशिश की लेकिन वह उसकी पहुँच से बच गया । गौरतलब है कि बिगत कुछ माह पूर्व भी गुलदार की सक्रियता से अनेकों दुपहिया सवार घायल हो गए थे । एक बार पुनः गुलदार की सक्रियता से दुपहिया सवारो के साथ ही स्थानीय लोग फिर से दहशत में आ गए है ।वही वन विभाग ने लोगों से दो पहिया वाहन मेंअंधेरे में सफर न करने की अपील की है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सीएम धामी को भेजा ज्ञापन।

Next post

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनो की जानकारी को लेकर पुलिस कर्मियों का आज से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ ।