×

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में फिर शुरू होगा 2 से 6 जून तक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में फिर शुरू होगा 2 से 6 जून तक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में लगातार विशेष चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला जारी है। इस दफा 2 से 6 जून तक यहां विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ तुषारकांति हाजरा, डॉ कौशिक बसु, डॉ श्यामा पद विश्वास, डॉ सोमनाथ मंडल सभी विशेषज्ञों की टीम यहां आ रही है जो आंखों के विभिन्न रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन करेगी। आश्रम के अध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रभारी स्वामी सुधीदानंद जी महाराज एवं स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार यह चिकित्सा दल अपने पेशे में इतने माहिर हैं कि यहां विशेष रूप से परमार्थ के लिए समय निकाल कर आए हुए हैं। उन्होंने लोगो से इनकी उपस्थिति का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।

फोटो – अद्वैत आश्रम मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में उमड़ रही है रोगियो की भीड़।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं समर्पण का ही है प्रतिफल।

Next post

चंपावत: आइटीबीपी बटालियन मे पहली बार आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में हिमवीर महिलाओं ने लिया लाभ।