चंपावत: भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं समर्पण का ही है प्रतिफल।





*मेरो पहाड़*
चंपावत। दर्जा राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का पहली बार यहां आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कर्णवाल ने अपने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन मैं उत्तराखंड की धामी सरकार ऐसे कार्य कर रही है जिसमें समाज के गरीब तपके के भविष्य की उम्मीदें बढ़ाने के साथ उत्तराखंड हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम जोड़ता जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें ऐसा दायित्व सौंपा है जिसका कोई नहीं होता उसकी सुध लेने वाला समाज कल्याण विभाग होता है। मैंने स्वयं गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है उसी में लोटपोट करते हुए जीवन बिताया है यदि मैं सरकार के प्रयासों से उन गरीब मुरझाए चेहरों में मुस्कान ला सकूं यही मेरी सफलता का मापदंड होगा।
कर्णवाल ने बेबाकी के साथ कहा आज तक कांग्रेस समेत विभिन्न दलों ने अनुसूचित जातियों के साथ “यूज एंड थ्रो”जैसा व्यवहार कर उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया जाता रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद न केवल अनुसूचित जातियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर एवं उनकी विचारधारा को वह मान व सम्मान मिला है जिसके वह हकदार हैं उन्होंने कहा अनुसूचित जातियों के समान ऐसा दूसरा कौन सा सनातनी होगा जो पीढ़ी दर पीढ़ी श्री राम का नाम अपने नाम के पीछे जोड़ते आ रहे हैं आज देश में ऐसे राजनीतिक दल है जो अनुसूचित जातियों को सनातन से अलग रखने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हम सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमारा पूरा यकीन है कि अनुसूचित जातियों एवं दलितों की बेहतरी के लिए जो सोच भाजपा की है वैसी सोच का अन्य दलों में अकाल पड़ा हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी, सभासद प्रेमा चिलकोटी, सुनील पुनेठा, मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी, ललित सिंह देवपा, आनंद अधिकारी, हरीश पांडे, प्रकाश पांडे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो_दर्जा राज्यमंत्री देशराज का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।






