×

लोहाघाट नेहरू पार्क में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों से हजारों महिलाओ ने किया प्रतिभाग

लोहाघाट नेहरू पार्क में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों से हजारों महिलाओ ने किया प्रतिभाग

 मेरो पहाड़

लोहाघाट के नगर पालिका के नेहरू पार्क में महिला सशक्तीकरण एवं ‘स्वरोजगार से सम्मान तक’ महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संक्या में महिलाओ ने प्रतिभाग किया पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के दिशा-निर्देशन और उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।सम्मेलन के दौरान स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी, डेयरी, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, एक हजार से अधिक महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में फोर्ती, रायनगर चौड़ी, कलीगांव, कोलीढेक, राइकोट, कलचौड़ा, डुंगरी फर्त्याल, पाटन-पाटनी, खूना बोरा, डैंसली, सुंई, मोत्यूराज, झलानदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहाकार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी रहीं। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी, पुष्पा सौन, गोदावरी बोहरा, चंद्रकला माहरा, शांति कोठारी, सुशीला चौबे, सोनू भंडारी और पुष्पा ओझा ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके कार्यों को पहचान और सम्मान दिलाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता से समाज को मजबूती मिलती है।पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर दूसरों के लिए मिसाल कायम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश।

Next post

चम्पावत जिला मुख्यालय में चल रहे सात दिवसीय माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव में आज निकली मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा ।