चम्पावत भैरवा के पास जमीनी विवाद के चलते चली गोली एक व्यक्ति घायल । अस्पताल में कराया भर्ती ।



मेरो पहाड़
चम्पावत मुख्यालय के भैरवा चौराहे के पास जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया । बताया जा रहा कि इस संघर्ष में एक भाई की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस जांच व पूछताछ में जुटी हुई है । गौरतलब है की दोनों भाइयों का लम्बे समय से आये दिन कहासुनी व झगड़ा होते रहा है ।












