×

स्मार्ट मीटर सुविधाजनक । किसी प्रकार का संशय न रखे उपभोक्ता – एसडीओ भट्ट।

स्मार्ट मीटर सुविधाजनक । किसी प्रकार का संशय न रखे उपभोक्ता – एसडीओ भट्ट।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

  चम्पावत जिले के टनकपुर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध के बाद विधुत विभाग ने लोगो को इसके प्रति जागरूक करने का बेड़ा उठाया है । विधुत विभाग के सब डिवीजन ऑफिसर मयंक भट्ट ने कहा कि विजली के स्मार्ट मीटर सुविधाजनक है । इससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी । जितनी बिजली खर्च होगी उसी के अनुरूप रीडिंग दिखायेगा । इसमे कोई संशय नही होना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की जांच करना चाहता है तो वह चेक मीटर का उपयोग भी कर सकता है । अधिकतर उपभोक्ताओं का भी कहना है कि यह मीटर पर पुराने मीटर की भांति ही चल रहा है। एसडीओ भट्ट ने बताया कि यह सूर्य घर योजना से संचालित सोलर पैनल में भी चलता है । उन्होंने कहा कि इस मीटर को एप्प के माध्यम से भी प्रतिदिन की रीडिंग चैक की जा सकती है ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

हल्द्वानी: पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी को राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया, पत्रकारों में हर्ष की लहर!

Next post

चम्पावत भैरवा के पास जमीनी विवाद के चलते चली गोली एक व्यक्ति घायल । अस्पताल में कराया भर्ती ।