×

आश्वासन के बाद लंबे समय से आर्थिक सहायता न मिलने से भड़के पत्रकार एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

आश्वासन के बाद लंबे समय से आर्थिक सहायता न मिलने से भड़के पत्रकार एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत। इलाज में समुचित इमदाद नहीं दिए जाने से पत्रकारों में गुस्सा है। नाराज पत्रकारों ने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में 24 जुलाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में चंपावत के एसडीएम सौरभ असवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। चंपावत जिले में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत एक वरिष्ठ पत्रकार की बेटी की करीब तीन साल पूर्व तबियत बिगड़ गई थी। इलाज में 2.50 लाख रुपये खर्च हुए। साथ ही पत्रकारों के संगठन ने पिछले साल नवंबर से इस मामले को कई बार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उठाया, लेकिन मामला लटका रहा। फरवरी 2023 में इलाज में हुए खर्च की मूल प्रतियों के साथ पत्रावली चंपावत के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दी गई थी। एक साल बाद यानी इस वर्ष के शुरू में 10 हजार रुपये का चेक आया। पत्रकार की ओर से उस चेक को लेने से इनकार कर दिया गया। तब उन्हें इस चेक को लेने और लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद इलाज में खर्च हुए बिल के सापेक्ष धन मंजूर कराने का भरोसा दिलाया गया। लेकिन 6 जून को आचार संहिता समाप्त होने के डेढ़ माह बाद भी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता नहीं मिली। थकहार कर अब पत्रकारों ने 31 जुलाई से सीएम कैंप कार्यालय के बाहर अनशन देने की चेतावनी दी है। वहीं सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल का कहना है कि पत्रकार को बेटी के इलाज की समुचित राहत राशि दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही राहत राशि मिल जाएगी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

शारदा बैराज चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो टैक्सी वह एक मोटरसाइकिल सीज ।

Next post

लोक निर्माण विभाग खटीमा अतिथि गृह में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया अध्यक्ष कुमायूं अशोक गुलाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक।