×

शारदा बैराज चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो टैक्सी वह एक मोटरसाइकिल सीज ।

शारदा बैराज चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो टैक्सी वह एक मोटरसाइकिल सीज ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*
एसपी चंपावत अजय गणपती के निर्देश पर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदा बैराज बनबसा द्वारा चौकी प्रभारी ललित पांडे के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा बनबसा में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया सीमा क्षेत्र में लगातार आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया भारत नेपाल सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान 16 वाहनों का एमबी एक्ट।के अंतर्गत चालान किया गया 13 वाहनों का नगद चालान कर संयोजन शुल्क 6500 रुपए वसूल किया गया 2 टैक्सी वाहन बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना कागजात पाए जाने पर सीज किए गए। तथा 01 प्राइवेट मोटरसाइकिल का व्यवसायिक प्रयोग करने पर सीज किया गया है। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया शारदा बैराज चौकी पुलिस लगातार सीमा पर नज़रें बनाए हुए हैं तथा कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

खटीमा में आपदा धनराशि नहीं मिलने के कारण लोगों ने सौपा एस डी एम को ज्ञापन ।

Next post

आश्वासन के बाद लंबे समय से आर्थिक सहायता न मिलने से भड़के पत्रकार एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।