×

टनकपुर शारदा रेंज में फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर एक्सटिंगईश कार्य के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं में रोकथाम के लिए टनकपुर शारदा रेंज के अंतर्गत दीवान बीट एवं ककराली बीट में फायर एक्सटिंगईश कार्य जारी विभाग द्वारा गाँव -गाँव, घरों -घरों में जाकर लोगों को वनाग्नि से रोकथाम करने व वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है । वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार फायर सीजन के दौरान शारदा रेंज के विभिन्न स्थानों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए 24 घण्टे वनकर्मियों द्वारा ततपरता से कार्य किया जा रहा है । जिसमे संवेदनशील स्थानों में गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों को वनाग्नि से हो रहे नुकसान व वनाग्नि के रोकथाम के लिए घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सभी क्रू स्टेशनो में टीमें आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 24 घण्टे तैनात है । ककराली क्रू स्टेशन प्रभारी महेश सिंह अधिकारी वन दरोगा के नेतृत्व में ककराली एवं दीवान बीट में विभिन्न फायर लाइनों की साफ सफाई लीव बुलोबल मशीन व अन्य संसाधनों से सफाई कार्य किया गया इस कार्य में टीम के निम्न सदस्य शामिल थे जिसमें निर्मल चंद , ज्योति पंत वन आरक्षी,धनी लाल वन आरक्षी, योगेश जोशी, विक्रम चंद, बलदेव, कमल सिंह, दिनेश बिष्ट, भास्कर जोशी, एवं अन्य फायर वाचर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोहाघाट:दिगालीचोड़ के ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन।

Next post

प्रदेश में चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अब रजिस्ट्रेशन की होगी अनिवार्यता ।मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश ।