×

अग्निशमन और वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को किया काबू।

अग्निशमन और वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को किया काबू।

अग्निशमन और वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को किया काबू।

*मेरो पहाड़*
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट नगर से लगे बनीगांव के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जंगल में लगी भीषण आग से काफी वन संपदा जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल और वन कर्मियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। 16 मई की सुबह अराजक तत्वों ने बनीगांव के जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल में आग लगने से क्षेत्र में धुंए का गुबार फैल गया। कई घंटों तक जंगल धूं धूकर जलते रहे। जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्रिशमन अधिकारी चंदन राम के दिशा निर्देशन पर दमकल कर्मी भैरव सिंह, पारस वर्मा, उमेश कुमार, नारायण बोरा ने मौके पर पहुंच कर लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से बांज, बुरांश, फल्यांठ, उतीश, चीड़ के छोटे छोटे पौधे जलकर राख हो गए। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग लगाने वालों का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

प्रदेश में चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अब रजिस्ट्रेशन की होगी अनिवार्यता ।मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश ।

Next post

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को टनकपुर से रवाना करँगे कमिश्नर रावत।