×

81 लाख रुपए के गबन के आरोप में बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण समिति दुबड़ के सचिव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज ।

81 लाख रुपए के गबन के आरोप में बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण समिति दुबड़ के सचिव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज ।

*मेरो पहाड़*

81 लाख रुपए के गबन के आरोप में बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण समिति दुबड़ के सचिव के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज ।

81 लाख रुपए के गबन के आरोप में बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण समिति दुबड़ के सचिव पर वित्तीय अनियमितता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई । ज़िले के पाटी में बहुउद्देशीय प्रा० कृषि ऋण सहकारी समिति के सचिव, जय राम (वर्तमान में निलंबित)के खिलाफ एफआईआर दर्ज। यह एफआईआर 81,08,848.00 (इक्यासी लाख आठ हजार आठ सौ अड़तालीस) की धनराशि के गबन एवं वित्तीय कूटरचना के तहत दर्ज की गई है ।एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जय राम ने समिति में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समिति की निधियों का गबन, फर्जीवाड़ा एवं घोर लापरवाही की है।जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर ADO सहकारिता पाटी के द्वारा आरोपी सचिव जय राम के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी गई। इसके तहत गुरुवार दिनांक 23 अप्रैल 2025 को FIR संख्या 0010, थाना पाटी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 316, 318, 336 और 338 के तहत रात्रि 9 बजे दर्ज कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी सहकारी समितियों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु नियमित लेखा परीक्षण, निरीक्षण, एवं सदस्य जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पहलगाम हमले की जगह जगह निंदा आंतकवाद के खिलाफ राजनीतिक दलों ने फुका पुतला ठोस कार्यवाही की करी मांग।

Next post

चंपावत: जंगल में आग लगाने की कोशिश पर व्यक्ति गिरफ्तार — अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी, हर कोने पर की जा रही है निगरानी।