×

जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी से निकली एक ओर उपलब्धि । लाइब्रेरी के दो और छात्रों का हुआ सरकारी विभागों में चयनजिये पहाड़ सिटीजन समिति द्वारा किया गया इन होनहारों का सम्मान

जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी से निकली एक ओर उपलब्धि । लाइब्रेरी के दो और छात्रों का हुआ सरकारी विभागों में चयनजिये पहाड़ सिटीजन समिति द्वारा किया गया इन होनहारों का सम्मान

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

टनकपुर (चम्पावत) जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी से निकली एक ओर उपलब्धि । लाइब्रेरी के दो और छात्रों का हुआ सरकारी विभागों में चयन जिये पहाड़ सिटीजन समिति द्वारा किया गया इन होनहारों का सम्मान । लाइब्रेरी के इन होनहारों में हिमांशु कलौनी का सेल्स टैक्स में कनिष्ठ सहायक पद पर और विनोद कुमार का फारेस्ट गार्ड और स्वागती पर्यटन विभाग में चयन होने पर जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी और लाईब्रेरी के संरक्षक श्री रोहिताश अग्रवाल जी द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । पूर्व उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया जी की पहल चम्पावत जिले के युवाओं के लिए अवसर बनाने का कार्य कर रही है । लाइब्रेरी के पूर्व छात्रों के सम्मान समारोह के अवसर पर जिला समन्वयक व संरक्षक के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जुकरिया, निहाल सिंह अमित जोशी, बिटु,सोनी ,मेहरा,छाया मौनी, सहित जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी के दर्जनों युवा शामिल रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की टनकपुर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ।

Next post

टनकपुर देहरादून रेल सेवा प्रारम्भ करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने जताया आभार । पूर्णागिरि मेले के दौरान विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए दिया ज्ञापन।