×

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की टनकपुर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की टनकपुर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

टनकपुर चम्पावत- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की टनकपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को दिलाए गयी शपथ। नगर के बैंकट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल,महामंत्री संजय पांडे,उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल व कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा सहित मनोनित कार्यकारणी सदस्यों को कर्तव्य निष्ठता की शपथ दिलाई इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनके विजय प्रमाण पत्र दिये गये ।शपथग्रहण के उपरांत समस्त नवनिर्वाचित व् पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त कर उन्हें कार्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त कर व्यापारी हितों के पूर्ण समर्पण से कार्य करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उधोग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की 385 इकाइयों में से चंपावत जिले की टनकपुर भी एक इकाई है। उन्होने कहा कि प्रदेश संगठन व्यापारी हितों को लेकर हमेशा साथ रहेगा ।
नवनियुक्त अध्यक्ष बैभव ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों को लेकर संघर्ष करँगे तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्य करंगे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भारतीय समाज की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127 वीं जयंती पर सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल पटरानी में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

Next post

जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी से निकली एक ओर उपलब्धि । लाइब्रेरी के दो और छात्रों का हुआ सरकारी विभागों में चयनजिये पहाड़ सिटीजन समिति द्वारा किया गया इन होनहारों का सम्मान