×

टनकपुर देहरादून रेल सेवा प्रारम्भ करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने जताया आभार । पूर्णागिरि मेले के दौरान विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए दिया ज्ञापन।

टनकपुर देहरादून रेल सेवा प्रारम्भ करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने जताया आभार । पूर्णागिरि मेले के दौरान विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए दिया ज्ञापन।

मेरो पहाड़

टनकपुर (चम्पावत) टनकपुर देहरादून के बीच पहली बार रेल सेवा शुरू करने के व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया । रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के दौरान समाजिक कार्यकर्ता मोहित गडकोटी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री से मिल उनका आभार जताया व होली के तुरंत बाद शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेले में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार को लेकर ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मेले के दौरान रात्रि में पद यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन के संचालन रोकने के बारे में वाहन चालकों को टनकपुर में ही अवगत कराने , भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाले शारदा पुल में आवाजाही बनबसा की तर्ज में करने , मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र में सीसीटीवी की सँख्या बढ़ाने , मेले में संचालित टैक्सियों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने तथा बाजार की नजूल भूमि फ्री होल्ड करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री कौ दिया गया। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल नन्दाबल्लभ, मनोज आर्य अनिल , राकेश, राजेश, सोनू, रामस्वरूप आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी से निकली एक ओर उपलब्धि । लाइब्रेरी के दो और छात्रों का हुआ सरकारी विभागों में चयनजिये पहाड़ सिटीजन समिति द्वारा किया गया इन होनहारों का सम्मान

Next post

मानेश्वर के निकट टिप्पर व मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर । मोटरसाइकिल सवार घायल