सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत जोड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।







*मेरो पहाड़*
चंपावत – सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने बुधवार को रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत जोड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान सीओ बंदना बर्मा के द्वारा श्रद्धालूओं को सकुशल दर्शन कराये जाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया जनपद चंपावत के थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत कल से शुरू हुए जोड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत की तेज तर्रार सीओ वन्दना वर्मा जोड़ मेले की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने रीठा साहिब पहुंची
सीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छी वर्दी धारण कर ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, जोड़ मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन कराए जाने, यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन कराए जाने, श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में लगाए जाने आदि संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। सीओ वंदना वर्मा ने कहा जोड़ मेले को सकुशल संपन्न कराना तथा यात्रियों की सुरक्षा करना चंपावत पुलिस की प्राथमिकता है इस दौरान सीओ के द्वारा तीर्थ यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को पूछा गया।






