×

चम्पावत जिले के बाराकोट ने सुशासन सप्ताह के तहत तहसील दिवस का किया गया आयोजन । तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी दिखे सख्त तहसील दिवस पर गैरहाजिर अधिकारियों का होगा स्पष्टीकरण ।

चम्पावत जिले के बाराकोट ने सुशासन सप्ताह के तहत तहसील दिवस का किया गया आयोजन । तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी दिखे सख्त तहसील दिवस पर गैरहाजिर अधिकारियों का होगा स्पष्टीकरण ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत जिले के बाराकोट में सुशासन सप्ताह के तहत तहसील दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में बिजली , पानी , स्वास्थ्य, सड़क, सहित दो दर्जन से अधिक समस्याएं रखी गयी । बैठक के दौरान जिलाधिकारी काफी सख्त दिखे इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं से सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को तय समय व गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए । साथ ही बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने लिए सीडीओ को कहा रोस्टर के आधार पर तहसील दिवसों का आयोजन किया जा रहा है । जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह आयोजित करने के निर्देश के तहत ने चंपावत जिले में तहसील दिवसों का आयोजन रोस्टर के आधार पर किया जा रहा है जो पांच दिनों तक चलेगा जिसमे लोगों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा । साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन बहुउद्देश्यीय शिविर लगायें जाएंगे । उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए एक बृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी भी ग्राम ग्राम पंचायतों में जाकर लोगो की समस्याएं सुंनगे ।


खबरे शेयर करे :