×

चंपावत: नशा हटाओ-जीवन बचाओ के तहत युवा खिलाड़ियों को किया गया जागरूक।

चंपावत: नशा हटाओ-जीवन बचाओ के तहत युवा खिलाड़ियों को किया गया जागरूक।

*मेरो पहाड़*

चंपावत:   नशा हटाओ-जीवन बचाओ के तहत युवा खिलाड़ियों किया गया जागरूक

नशा एक अभिशाप है इसे आज ही छोड़े: सामश्रवा आर्य

गोरलचौड़ मैदान में युवा खिलाड़ियों को विधिक जागरूकता शिविर एवं नशा हटाओ-जीवन बचाओ के अन्तर्गत सामाजिक घटनाओं और होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया। पीएलवी मनीषा बोहरा, गीता भट्ट व योगेश बोहरा तथा संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने युवा समूह को संकल्प दिलवाते हुए बताया कि आज देश में नशे का कारोबार करने वाले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बच्चों और युवाओं को लोभ-प्रलोभनों में फँसाकर नशा तस्करी को बहुत तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उनके द्वारा चलाये जा रहे इन देश विरोधी तथा लोभ-प्रलोभित षड्यंत्रों के बारे में युवाओं और बच्चों को समय-समय पर जागरूक करने की बहुत ही जरूरत है। जिससे इनका बचपन खुशहाल हो और भविष्य सुरक्षित व सुखी रह सके।
सअवसर पर मनमोहन सिंह धोनी, अभय बोहरा, युवराज सेठी, मयंक जोशी, अर्पित देऊपा, नैतिक बिष्ट, कपिल जोशी, मयंक नेगी, पीयूष जोशी, नवीन जोशी, निखिल पांडेय व आदित्य पाटनी आदि कई युवा मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत जिले के बाराकोट ने सुशासन सप्ताह के तहत तहसील दिवस का किया गया आयोजन । तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी दिखे सख्त तहसील दिवस पर गैरहाजिर अधिकारियों का होगा स्पष्टीकरण ।

Next post

महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए श्रम विभाग कर रहा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ।