खण्ड शिक्षा अधिकारी चम्पावत ने टनकपुर क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरिक्षण। शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही मध्यान भोजन की समीक्षा ।



मेरो पहाड़

चम्पावत के खण्ड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम खर्कवाल ने टनकपुर क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में पठन पाठन कार्यो की समीक्षा की व मध्यान भोजन को परखा । इस दौरान उन्होंने टनकपुर, आम बाग, छीनी गोठ सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया । व छात्र छात्राओं से पाठ्य चर्चा की व शिक्षको को आवश्यक निर्देश भी दिए । उन्होंने बताया निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षको की सँख्या शतप्रतिशत थी व शैक्षिक गतिविधिया सुचारू थी । साथ ही बच्चों का शैक्षिक स्तर भी अच्छा था । उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है । नई नियुक्ति होने पर इनको जल्द भरने की कोशिश की जाएगी । उन्होंने कहा कि विगत दिनों छीनिगोठ राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय के बीच कुछ विवाद हो गया था जिसे दोनों के बीच आपसी सुलह समझौते से सुलझा लिया गया है ।












