धूमधाम से मनाई ईद। एक दूसरे को गले लगाकर दी गयी मुबारकबाद।





- *मेरो पहाड़*
- चम्पावत – देश प्रदेश के साथ ही चम्पावत जिले में भी ईद उल फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर जिले के हुसैनी मस्जिद खुनामुलुक , मदीना मस्जिद कोली ढेक, नई व पुरानी मस्जिद टनकपुर व मनिहारगोठ में मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा नमाज अदा की गयी । तथा परिवार समाज व देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की गयी। तथा एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी गयी व मिठाइयां बांटी गई । इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गये थे ।






