लोकसभा चुनाव के प्रेक्षक पहुँचे चम्पावत चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा । स्वीप कार्यक्रम में बेहतर सहयोग के लिए डायट लोहाघाट टीम को किया सम्मानित ।






*मेरो पहाड़
चम्पावत – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा0 प्रेक्षक सत्यपाल(सामान्य) तथा मा0 प्रेक्षक(पुलिस) शिव कुमार वर्मा द्वारा जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली इस दौरान उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) एवम निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मा0 प्रेक्षकों ने कहा कि अधिकारी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की संपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संपन्न कराएं ।इस दौरान जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोहाघाट शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट द्वारा बनाए गए वीडियो सॉंग तथा स्वीप की जिला आइकॉन सांभवी मुरारी द्वारा तैयार वीडियो सॉंग को भी लॉन्च किया। तथा स्वीप कार्यक्रम में बेहतर सहयोग हेतु डायट लोहाघाट की टीम को सम्मानित किया गया ।






