×

चंपावत: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद डीएम नवनीत पांडे की बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी।

चंपावत: साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद डीएम नवनीत पांडे की बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी नवनीत पांडे की फोटो लगाकर उनके नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर अधिकारियों, कर्मियों, परिचित व्यक्तियों और अन्य लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।इस मामले में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा पुलिस साइबर सेल चंपावत में तत्काल शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि उनके नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना कर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पैसो की मांग की जा रही है। उन्होंने इस प्रकार के किसी भी मैसेज के झांसे में न आने की जिले के अधिकारियों और आम लोगों व अन्य से अपील की है। उन्होंने कहा की किसी अनाधिकृत नंबर या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया जा रहा है तो, वे झांसे में न आएं और तुरंत पुलिस साइबर सेल को सूचित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर से या अनाधिकृत नंबर से यदि किसी भी प्रकार के मैसेज अथवा रूपयों की मांग की जाती है तो, मैसेज के अनदेखी करें और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर पुलिस सेल में करें साथ ही उन्होंने आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की है। इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा साइबर पुलिस सेल में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है।बता दें कि साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी के नाम पर पूर्व में भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अधिकारियों से पैसे की मांग की गई थी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा।

Next post

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत टनकपुर में जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन । चयनित 200 खिलाड़ियों को मिलेगी 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि।