×

चंपावत: निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को मिल रहा लोगों का जन समर्थन, जीत का किया दावा। 

चंपावत: निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को मिल रहा लोगों का जन समर्थन, जीत का किया दावा। 

*मेरो पहाड़*

चंपावत:  निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को मिल रहा लोगों  का जन समर्थन, जीत का किया दावा

चंपावत। निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर लोगों से गैस सिलिंडर पर मोहर लगाने की अपील की गई। युवाओं और महिलाओं से भरी ममता वर्मा की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा ने नगर में समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार किया। व्यापारियों से संपर्क 23 जनवरी को उनके पक्ष में मतदान की अपील की। नगर क्षेत्र की जनता विजय वर्मा के विकास कार्य और इनके कुशल व्यवहार से काफी खुश नजर आ रहे हैं। और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आगे भी ऐसे ही लोगों की मदद की जाएगी और उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। चुनाव प्रचार में अल्का वर्मा, मंजू देवी, अंकित खर्कवाल, हेमंत वर्मा,विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह, रोहित तड़ागी, निक्की साह, प्रकाश खर्कवाल, प्रमोद बड़ेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

रमेश चंद्र जोशी ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता से आगमी 23 जनवरी को होने वाले चुनाव का जनता का समर्थन माँगा।

Next post

लोहाघाट में गोविन्द की जीत पक्की करने अब से कुछ देर बाद पहुचेंगे मुख्यमंत्री धामी ।