चंपावत: विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया दूरस्थ क्षेत्रों की रामलीलाओं में किया प्रतिभाग।





*मेरो पहाड़*

दूरस्थ क्षेत्र दुबचौड़ा- लधौली की रामलीला के दशम दिन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दौरा किया।
उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के त्याग, समर्पण, बलिदान व सनातन के प्रति प्रेम की गाथाओं का वर्णन भरी रामलीलाओं का गांवों-गांवों में मंचन होता है जिससे युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति भी श्री राम जी की जीवनी को जान सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधायक की भूमिका में रहते हुए क्षेत्र के लिए किए जा रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में काफ़ी उत्साह है।
कार्यक्रमों में उनके साथ जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन मनोज तड़ागी , व्यापारी प्रदीप शर्मा , जिला मंत्री युवा मोर्चा विकास गिरी , नगर मंत्री भाजपा आनंद अधिकारी और कार्यक्रम के आमंत्रण देने हेतु महेश पांगरिया रहे साथ ही युवा मंगल दल, महिला मंगल दल ऐडी-गुरौली और संचालन समिति ने स्वागत किया।






