Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

मेरो पहाड़

एसएसबी की त्वरित कार्यवाही से बची प्रसूता की जान ।अत्यधिक रक्तस्राव होने से बिगड़ी थी तबियत । एसएसबी की त्वरित कार्यवाही से बची प्रसूता की जान ।अत्यधिक रक्तस्राव होने से बिगड़ी थी तबियत ।

एसएसबी पंचम वाहनी के त्वरित कार्यवाही से सीमांत रॉयल गाँव की प्रसूता सुनीता देवी पत्नी सुग्रीव की जान बची । सुनीता ने बच्चे को जन्म देने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी इसकी जानकारी एसएसबी सीमा चौकी को पता चलने के बाद कमांडेंट अनिल कुमार के निर्देश पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पीड़िता को 2 किमी पैदल डोली के सहारे सड़क तक पहुचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच पहुचाया गया ओर भर्ती कराया गया । एसएसबी की त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय लोगो ने प्रशँसा की है ।