चंपावत: राग काफी” कर के सौ सौ बहाना, मुझे तेरे कुंचे में आना….





*मेरो पहाड़*

चंपावत। रविवार को सांय 5 बजे से “कलश संगीत कला समिति” के कार्यालय पाण्डे पुजा सदन खड़ी बाजार में शासत्रीय संगीत पर आधारित बैठकी होली का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत प्रेमी धर्म सिंह अधिकारी द्वारा की गयी,कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल कलाकार आयुष भट्ट द्वारा द्वारा सरस्वती बन्दना के साथ “राग यमन” सय्या खेलो हम संग होली तोड़ो ना प्रीत की रीत, किया गया, मानस पन्त द्वारा तबले पर सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।
धर्म सिंह अधिकारी द्वारा, “राग काफी” जटन विराजत गंग भोले नाथ दिगम्बर, दिनेश बिष्ट द्वारा “राग भीम प्लासी” मारो जी मारो पिचकारी, प्रेम बल्लभ भट्ट द्वारा “राग काफी” कर के सौ सौ बहाना, मुझे तेरे कुंचे में आना, हिमेश कलखुड़िया द्वारा “राग खम्माच” घट ही में मेरो खिलाड़ी रहत है, होरी खेलन कहाँ जाऊं” गिरिश पन्त द्वारा “राग देश” सय्या से मिला दीजो रे, हूं बैरागन अपने पिया की, प्रस्तुत किया गया। मानस पन्त, बाल कलाकार एंव दिनेश बिष्ट एंव गिरिश पन्त द्वारा तबले पर संगत की गयी।






