चंपावत: लधिया घाटी क्षेत्र में शराब बेचने आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों।






*मेरो पहाड़*

श्री रीठा साहिब। लधिया घाटी क्षेत्र को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत पुलिस द्वारा नानकमत्ता से जरकिन में शराब लेकर यहां बेचने आए एक व्यक्ति को ब्लूम चौकी के आगे कठोल के समीप रंगे हाथों पकड़ा। वह नानकमत्ता से इसी प्रकार शराब लाकर होम डिलीवरी किया करता था। पुलिस टीम में अशोक, कमलेश भट्ट के साथ शाकिर अली व वीर सिंह, विजय आदि थे।






