×

चंपावत: उप ज़िला अधिकारी सौरभ असवाल ने किया तल्ला देश क्षेत्र मे हुऐ नुकसान का आंकलन साथ ही सुनी लोगों की समस्याएं।

चंपावत: उप ज़िला अधिकारी सौरभ असवाल ने किया तल्ला देश क्षेत्र मे हुऐ नुकसान का आंकलन साथ ही सुनी लोगों की समस्याएं।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

आज तल्ला देश के बसौटी, मौनपोखरी, चतुरबोट, दुबड जैनल, मिट्टी खाल, हरम, सिमियाऊरी, कारी, सौराई आदि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की बात करते हुए प्रशासन द्वारा किए जा रहें कार्यों की जानकारी साझा की!
बाद में उप ज़िला अधिकारी सौरभ असवाल ने 13 सितम्बर से लापता रमेला गागरी गांव के 52 वर्षीय के अभी तक ना मिलने पर आज घर तक *हरम से लगभग 9 किमी दूर गागरी तक पैदल दूरी तय कर उनके घर में जाकर परिजनों से मुलाकात* कर जानकारी हासिल की तथा प्रशासन द्वारा किए खोजबीन रेस्क्यू राहत अभियान की स्थिति से अवगत कराया व प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया, बाद में उपजिला अधिकारी सौरभ असवाल ने अपनी टीम व एसडीआरएफ के साथ खोज अभियान के आंकलन किया और एसडीआरएफ को खोजबीन अभियान को और जारी रखने के निर्देश दिए!
उप ज़िला अधिकारी सौरभ असवाल ने मौके पर से ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत, जल संसाधन, पेयजल निगम, उरेडा सिंचाई आदि संबधित विभागों के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र सड़क, पानी, विद्युत आदि की व्यवस्थाओं को दूरस्थ करने के निर्देश देते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की!
इस दौरान उप ज़िला अधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों को प्रशासन व रेडक्रास समिति की ओर से राहत सामग्री व वर्तन सेट भी वितरित किए!
इस दौरान उप ज़िला अधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक हरीश गहतोड़ी, एसडीआरएफ टीम, सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, नीरज सिंह, सुनील, नारायण राम दीपक कुमार, कृष्णा नन्द जोशी, नवीन राम व स्थानीय लोग मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :