×

छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वाला के समीप आए मलबे के चलते बंद थी आवाजाही।

छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वाला के समीप आए मलबे के चलते बंद थी आवाजाही।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

 

चम्पावत। एनएच पर स्वांला के समीप कल रात आए मलवे को हटा लिया गया है। सुबह से ही मलवा हटाने का कार्य शुरू हो गया था। कल रात में बड़े बड़े पत्थर भी आए थे। मलवा हटाए जाने के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बड़े वाहनों को अभी इंतजार करना होगा।
मलवा आने के चलते आज शुकवार को मध्यान्ह 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। मलवा हटाए जाने के बाद शुक्रवार 12 बजे बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। स्वांला से बड़े वाहन के लिए मार्ग अभी नहीं खुला है। अलबत्ता बडे वाहनों के लिए सड़क को जल्द ठीक करा लेने की बात कही जा रही है। लगातार आ रहे पत्थर और मलबे के बीच टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से को साफ कर इस अवरोध को 20 सितंबर अपरान्ह करीब 12 बजे खोला गया। रोड खुलने से छोटे वाहन में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। अभी टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टनकपुर से चम्पावत के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। जिला प्रशासन ने रोड की खतरनाक हालात के मद्देनजर बड़े वाहनों की 19 सितंबर और 21 सितंबर तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: उप ज़िला अधिकारी सौरभ असवाल ने किया तल्ला देश क्षेत्र मे हुऐ नुकसान का आंकलन साथ ही सुनी लोगों की समस्याएं।

Next post

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 21 सितंबर को चंपावत जिले के आपदा ग्रस्त क्षेत्रो का करेंगे हवाई सर्वेक्षण।