Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

मेरो पहाड़

चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति पुलिस पीकेट, यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु नियुक्त पुलिस ड्यूटीयो को चैक करने व यातायात व शांति व्यवस्था की निगरानी को लेकर खुद देर रात तक लोहाघाट में डटे रहे इस दौरान पुलिस अधीक्षक की निगरानी में लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत होटल, ढाबो तथा सार्वजानिक स्थानों में मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 20 व्यक्तियों का चालान कर ₹5000 की धनराशि वसूली गई तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों का चालान कर ₹7000 की धनराशि वसूली गई तथा 02 वाहनों को सीज किया गया ।अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से अपील की गई की क्षेत्र में बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखनेमें जनपद पुलिस का सहयोग करें तथा नियमों का पालन करें।