×

चम्पावत : कल शनिवार  को टनकपुर तहसील क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

चम्पावत : कल शनिवार  को टनकपुर तहसील क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

खबरे शेयर करे :


*मेरो पहाड़*

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 9 अगस्त को अपराहन 1.30 बजे जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्ष के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्ति की गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मध्येनजर 10 अगस्त 2024 (शनिवार) को जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत जिले के टनकपुर किरोड़ा नाले में ऊफान में आई नदी बही मैक्स में एक महिला की मौत उपजिलाअधिकारी की देख रेख में रेस्क्यू कार्य जारी है।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट नगर की जनता से जो वादा किया था उसे निभाया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।