×

मैदानी क्षेत्रों में आज तो कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में कल मनाई जाएगी रंग भरी होली । चम्पावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खड़ी होली की मची धूम ।

मैदानी क्षेत्रों में आज तो कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में कल मनाई जाएगी रंग भरी होली । चम्पावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खड़ी होली की मची धूम ।

खबरे शेयर करे :

  • मेरो पहाड़* चम्पावत – देश प्रदेश भर के मैदानी क्षेत्रों में आज तो कुमाऊँ के पर्वतीय अंचलों में कल मनाई जाएगी रंग भरी होली छलड़ी । काशी ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज 25 मार्च को समूचे देश मे तो वही कुमाउँनी पंचांग में आज भद्रा होने से कुमाऊँ अंचल में छलड़ी कल यानी 26 मार्च को होगी । जिस कारण कुमाऊँ में अभी खड़ी होली की धूम मची हुई है । प्रदेश में काली कुमाऊँ की खड़ी होली की अपनी अलग ही पहचान है । जिले के गोशनी, सुई, बिशुंग, फोर्ति , अस्सीपट्टी, गुमदेश, लोहाघाट ,चराल चम्पावत, बाराकोट, के साथ ही चल्थी क्षेत्र में भी खड़ी होली व बैठकी होली का गायन बड़े हर्षोल्लास से किया जा रहा है । चल्थी के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बोहरा ने बताया कि आज सभी ग्रामीणों द्वारा होली गायन पारंपरिक तरीके से किया गया उन्होंने बताता की कल होने वाली छलड़ी पर सभी से नशे से दूर रहकर आत्मीयता से रंगों की होली खेलने का आग्रह किया है । ताकि हमारे बुजुर्गों से चली आ रही परम्पराए जीवंत रह सके ।

खबरे शेयर करे :
Previous post

मतदान के दिन ही होगा गुमदेश का प्रसिद्ध चैतोल मेला ।धार्मिक आस्था के साथ साथ लोगअपना लोकतांत्रिक धर्म भी निभाए – जिलाधिकारी

Next post

उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया गया शुभारंभ।