×

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को टनकपुर से रवाना करँगे कमिश्नर रावत।

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को टनकपुर से रवाना करँगे कमिश्नर रावत।

आदि कैलाश यात्रा के चौथे  दल को  टनकपुर से रवाना करँगे कमिश्नर रावत।

*मेरो पहाड़*

चंपावत/टनकपुर – टनकपुर आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत कल हरि झंडी दिखाकर रवाना करँगे दल में 49 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 मार्च 2023 को चंपावत जिले को आदि कैलाश के यात्रा रूट में शामिल करने का ऐलान किया था। जिले को यात्रा पड़ाव बनाने के साथ ही CM की यह घोषणा पूरी हो गई है। टनकपुर के SDM आकाश जोशी ने बताया कि 18 मई को आदि कैलाश के चौथे दल के यात्री टनकपुर होते हुए पिथौरागढ़ को बढ़ेंगे। यह दल चंपावत-लोहाघाट-पिथौरागढ़ होकर आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करेगा। प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि इस साल की आदि कैलाश यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है। इस बार कुल आठ दल आदि कैलाश दर्शन के लिए जाएंगे। इनमें से छह दल काठगोदाम और दो दल टनकपुर से रवाना होंगे। यह दल चंपावत में गोरल देव मंदिर, बालेश्वर मंदिर और लोहाघाट में मायावती अद्वैत आश्रम का भ्रमण करते हुए पिथौरागढ़ जिले में रात्रि विश्राम करेगा। दल 21 मई को पार्वती सरोवर, आदि कैलाश, पार्वती मुकुट, पांडव पर्वत, गौरी कुंड के दर्शन करेगा।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अग्निशमन और वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को किया काबू।

Next post

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के समीप होटल स्वामी ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या पुलिस ने शव को लिया कब्जे में ।