×

विधुत कटौती को लेकर धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने टनकपुर में किया प्रदर्शन ।

विधुत कटौती को लेकर धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने टनकपुर में किया प्रदर्शन ।

 

मेरो पहाड़

टनकपुर – टनकपुर क्षेत्र में लगातार हो रही विधुत कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन । कांग्रेस के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह जो मुख्यमंत्री का तथाकथित चंपावत मॉडर्न जिला है यहां जनता बिजली कटौती से त्राहि त्राहि कर रही है और इस सरकार के कान में जू तक नहीं रेग रही रही है । उन्होंने कहा की जब बिजली का आवश्यकता होती है। यहाँ पर लगातार विजली कटौती हो रही है जिससे जनता परेशान है । आज तक इतनी विद्युत कटौती नहीं हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि आचार संहिता के चलते पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है और महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है और इस अंधी गूंगी बहरी सरकार को तुरंत निर्देशित करें।
मॉडर्न जिले में कुछ भी नहीं तो विद्युत आपूर्ति तो सुचारू करें और कम से कम जनता को मूलभूत सुविधाओ का लाभ मिले ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत जिले के स्वाला के निकट बुलेरो पिक अप के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत एक अन्य घायल ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की देख रेख में चला रेस्क्यू ।

Next post

देवीधुरा रेंज के अंतर्गत वनों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान ।