×

देवीधुरा रेंज के अंतर्गत वनों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान ।  

देवीधुरा रेंज के अंतर्गत वनों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान ।  

खबरे शेयर करे :


*मेरो पहाड़*
चंपावत : देवीधुरा के वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद गुणवंत के नेतृत्व में सोमवार को अभिलाषा समिति के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत माई लाइफ स्टाइल फार इनवायरमेंट थीम पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। धूनाघाट बीट के राजकीय इंटर कालेज धूनाघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण से निपटने के लिए तथा पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इधर देवीधुरा रेंज पश्चिमी बीट के अंतर्गत नाला सफाई कार्य व पौधारोपण, झाड़ी कटान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेंजर कैलाश गुणवंत ने लोगों से वनों को आग से बचाने एवं रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह, डा. किशोर कुमार पंत, भैरव दत्त पनेरू, लक्ष्मण सिंह नयाल, दीपा,भुवन पांडेय, सविता कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, अर्जुन सिंह, पंकज सिंह, मुकेश चंद्र, कृष्ण कुमार, विप्लव भट्ट सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :