लोहाघाट सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय एव प्रशासनिक स्वीकृति को कांग्रेस ने बताया विधायक की उपलब्धि ।




*मेरो पहाड़*
लोहाघाट -नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर कांग्रेस ने इसे लोहाघाट विधायक खुशाल सिह अधिकारी की उपलब्धि बताई दी है । सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा ने कहा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति के लिए अथक प्रयास किए गए मामले को सदन में उठाया गया मुख्यमंत्री धामी से कई बार मिलकर योजना की मंजूरी की मांग की गई तथा सीएम धामी के लोहाघाट दौरे के दौरान भी इस मांग को विधायक अधिकारी ने प्रमुखता से रखा था कांग्रेस नेताओं ने कहा आज विधायक अधिकारी के अथक प्रयासों का ही नतीजा है जो इस महत्वपूर्ण योजना को मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृति दी है जिसके लिए वह लोहाघाट नगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी व लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद देते हैं कांग्रेस नेताओं ने कहा लोहाघाट विधायक अधिकारी ने क्षेत्र के अन्य समस्याओं को छोड़ सिर्फ इस सबसे बड़ी समस्या पर अपना पूरा फोकस किया जिसका परिणाम सामने है अब विधायक अधिकारी के द्वारा क्षेत्र के अन्य समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ी जाएगी कांग्रेस नेताओं ने कहा आज कई नेता इस योजना की स्वीकृति का श्रेय ले रहे हैं वह जनता को स्पष्ट करना चाहते हैं यह सिर्फ विधायक लोहाघाट के प्रयासों का नतीजा है






