×

दीप पाठक बने बनबसा निकाय चुनाव में भाजपा के समन्वयक मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के बाद पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी ।

दीप पाठक बने बनबसा निकाय चुनाव में भाजपा के समन्वयक मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के बाद पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी ।

मेरो पहाड़

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक को आज बनबसा निकाय चुनाव के लिए समन्वयक की अहम जिम्मेदारी दी गयी है । मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा द्वारा इसकी घोषणा की गयीं । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा आज टनकपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन किया गया उसके बाद दीप पाठक को बनबसा निकाय हेतू समन्वयक बनाया गया है, ऐसा करने की पीछे दीप पाठक की जिला अध्यक्ष रहते पूरे जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित अंतिम कार्यकर्ता से सीधा संवाद और संगठन कौशल को माना जा रहा है, संगठन के इस निर्णय से बनबसा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, दीप पाठक द्वारा बताया गया कि भाजपा प्रदेश संगठन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी छमता से पालन करते हुए भारी वोटों से जिताने का कार्य करेंगे सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा की एक जमीनी कार्यकर्ता को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने से सभी भाजपा परिवार के साथ ही बनबसा के सभी क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का वातावरण क्योंकि भाजपा ने एक अनुसूचित समाज की आशा कार्यकर्ता को टिकट देकर आधुनिक राजनीति में मिशाल पेश की हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

निरंजना हेल्थ केयर की ओर से टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में लगाया गया चिकित्सा कैम्प । दर्जनों मरीजो की निशुल्क जांच के साथ दी गयी दवाइयां ।

Next post

चंपावत: राष्ट्र के निर्माण के लिए 90 घंटे काम करने की बाध्यता के बजाय हमारा हर पल, कार्य व्यवहार राष्ट्र को होना चाहिए समर्पित – डॉ रंजीत मेहता।