×

निरंजना हेल्थ केयर की ओर से टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में लगाया गया चिकित्सा कैम्प । दर्जनों मरीजो की निशुल्क जांच के साथ दी गयी दवाइयां ।

निरंजना हेल्थ केयर की ओर से टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में लगाया गया चिकित्सा कैम्प । दर्जनों मरीजो की निशुल्क जांच के साथ दी गयी दवाइयां ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

निरंजना हेल्थ केयर खटीमा की ओर से टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर मे एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया । ग्राम प्रधान नरि राम की अध्यक्षता में आयोजित इस कैम्प में आंख , पेट, बुखार, निमोनिया, टाइटफाइट ,थाईराइट , शुगर आदि रोग के दर्जनों मरीजो की निशुल्क जांच की गई व उन्हें दवाइया दी गयी । कैम्प के व्यवस्थापक अर्जुन टम्टा ने बताया कि संस्थान द्वारा समय समय पर जगह जगह निशुल्क चिकित्सा कैम्पो का आयोजन किया जाता है । जिसके तहत आज टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर मे ग्रामप्रधान नरि राम की अध्यक्षता में निशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें संस्थान की डॉ गुंजन जोशी सहित वरिष्ठ चिकित्सको की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच की गई व मरीजो को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया । उन्होंने बताया कि साथ ही मोतियाबिंद के मरीजो को ऑपरेशन के लिए संस्थान लाया गया । इस अवसर पर सरिता यादव, मानसी सहित नर्सिंग स्टॉफ मौजूद रहा ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर के ग़ांधी मैदान में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का होगा आयोजन हरेला क्लब ने की तैयारी शुरू ।

Next post

दीप पाठक बने बनबसा निकाय चुनाव में भाजपा के समन्वयक मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के बाद पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी ।