×

चम्पावत जिले के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत कल होंगे सेवानिवृत्त जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियो कर्मचारियों ने दी उन्हें भावभीनी विदाई ।

चम्पावत जिले के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत कल होंगे सेवानिवृत्त जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियो कर्मचारियों ने दी उन्हें भावभीनी विदाई ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड*

चम्पावत – चम्पावत जिले के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत 60 वर्ष की अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने के बाद कल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जायँगे । आज पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी । उपाधीक्षक पंत को अन्वेषण में उत्कृष्ट विवेचना के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार सहित विभिन्न पदकों से सम्मानित हो चुके है ।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा कविता के माध्यम से भी पुलिस विभाग में अपने भर्ती से लेकर सेवानिवृत्ति तक के सफर के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया किया श्री विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत -* आप दिनांक 16.09.1990 को पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए । आपके द्वारा दिनांक 09.01.2008 को निरीक्षक के पद पर तथा दिनांक 30.05.2019 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की गयी। आपके द्वारा जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, जनपद नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, देहरादून एवं जनपद चम्पावत में नियुक्त रहकर अपनी दीर्घकालिन सेवा प्रदान की गय

उत्कृष्ट सेवा हेतु किया गया सेवा सम्मान पदको से सम्मानित-
01- वर्ष 2016- सराहनीय सेवा के लिए(सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
02-वर्ष 2022- अन्वेषण में उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2018 में घोषित केन्द्रीय गृह मंत्री पदक
03-वर्ष 2022- सराहनीय सेवा के लिए(सेवा के आधार पर) श्री राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक
04-वर्ष 2023- उत्कृष्ट सेवा के लिये (सेवा के आधार पर) *उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

रेबीज ग्रस्त कुत्ते के काटने के एक माह के अंदर ही हो गयी युवक की मौत

Next post

राज्यपाल अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे लोहाघाट ।नैसर्गिक सौंदर्य देख प्रसन्न राज्यपाल ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में और करना होगा कार्य । नशे हो हटाने के लिए मिलकर करना होगा प्रयास ।